18.2 C
New York
Tuesday, July 7, 2026

Buy now

पांवटा साहिब के भारापुर में जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प; लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत आते गांव भारापुर (धौलाकुआं) में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने का गंभीर मामला सामने आया है। खेतों में हुई इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, वहीं एक महिला की बाजू टूटने की भी खबर है। माजरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस थाना माजरा में दर्ज पहले मामले में भारापुर निवासी मोहन लाल पुत्र श्रीराम चंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे साहिल, राकेश, परवेज, सुरेश, सतिंदर, रक्षा देवी, सीमा, मीनाक्षी और नीलाक्षी ने उनकी जमीन पर आकर उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में मोहन लाल को चोटें आई हैं।

 

वहीं, इसी वारदात को लेकर दूसरे पक्ष से सुरेश कुमार पुत्र सतिंदर सिंह ने भी माजरा थाने में क्रॉस केस दर्ज करवाया है। सुरेश कुमार का आरोप है कि जब वह अपने परिवार के साथ खेतों में काम कर रहा था, तभी सलिन्द्र फौजी ट्रैक्टर लेकर उनके खेत से निकला। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सलिन्द्र फौजी ने अपने पूरे परिवार को मौके पर बुला लिया।

सुरेश कुमार के अनुसार मोहन सिंह, पान सिंह, बिट्टू, रविंद्र, कमल, भीम, ओमपाल, सुमन, सोनिया देवी, सुमन, संध्या देवी, संतोष देवी, स्वर्ण कौर, केवल, राकेश, भीम सिंह और धर्मो देवी ने लाठी, डंडों, सरियों और कसी (खेती के औजार) के साथ उनके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनके परिवार के लोगों को चोटें आईं और मीनाक्षी ठाकुर की दाहिनी (Right) बाजू टूट गई।

एक ही गांव में दो पक्षों के बीच हुए इस बड़े खूनी संघर्ष के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। माजरा पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घायलों का मेडिकल करवाकर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि इस खूनी झड़प की मुख्य वजह क्या थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles