ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय जनरल हाउस बैठक में आयोजित की गई।
इस बैठक में कांग्रेस मंडल पौण्टा साहिब अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने भी शिरकत की। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियां और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सार्थक चर्चा हुई, बैठक में युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने हेतु एक खाका तैयार किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से CM सुक्खू का दावा है कि “साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। 2027 में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी”। वही बड़े ऐलान के तौर पर CM अगले 6 महीने में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलनों में खुद शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह-प्रभारी विदित चौधरी, मंत्रीगण, विधायकगण, जिला अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, पीसीसी सदस्यगण एवं कांग्रेस संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

