35.3 C
New York
Saturday, July 4, 2026

Buy now

Sirmaur: कार में रखे बैग से चिट्टे की खेप सहित इस्तेमाल हुईं 5 सिरिंज बरामद, सोलन और शिमला के 2 युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशे के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज भी बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ दीपू (25) निवासी कोटला, जिला सोलन और हरीश चौहान (31) निवासी जुन्गा, जिला शिमला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम गश्त के दाैरान गिरिपुल के समीप मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक कार में सवार 2 व्यक्ति चिट्टे की खेप लेकर शिमला जिले के जुन्गा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम तुरंत अलर्ट हो गई और नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को जांच के लिए रोक लिया। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर बैठे युवक के पैरों के पास रखे एक बैग से 38.95 ग्राम चिट्टा और इस्तेमाल की हुई 5 सिरिंज बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके पर ही चिट्टे और सिरिंज को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पूछताछ करेगी कि वे चिट्टे की यह खेप कहां से लाए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों का भी पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles