पांवटा साहिब बार एसोसिएशन चुनाव में सतपाल डारिया ने लहराया जीत का परचम..

पांवटा साहिब बार एसोसिएशन चुनाव में सतपाल डारिया ने लहराया जीत का परचम..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब से एक बड़ी खबर सामने आई है। पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के चुनाव में सतपाल डारिया ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शशि चौधरी को 56 मतों के बड़े अंतराल से हराया हैं।

जीत की घोषणा होते ही बार एसोसिएशन परिसर में खुशी का माहौल बन गया। समर्थकों और अधिवक्ताओं ने सतपाल डारिया का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस जीत को बार एसोसिएशन के चुनाव में एक महत्वपूर्ण जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह साफ दिखाई दिया और पूरे परिसर में जश्न का माहौल बना रहा।

सतपाल डारिया ने अपनी जीत के उपलक्ष्य पर बताया कि वह सभी समर्थकों व अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते है, जिन्होंने उन्हें यह मान-सम्मान दिया हैं। वह बार एसोसिएशन की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वह अधिवक्ताओं की लंबित मांगे व कोर्ट परिसर की मांग को लेकर हमेशा आगे रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment