जिला परिषद सदस्य खत्री ठाकुर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व DSP मानवेंद्र ठाकुर की सूझबूझ से सुलझा थप्पड़ कांड..

जिला परिषद सदस्य खत्री ठाकुर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान व DSP मानवेंद्र ठाकुर की सूझबूझ से सुलझा थप्पड़ कांड..

हाल ही में कंपनी के मजदूर एवं जीएम के बीच हुए विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान

हाल ही में कंपनी के एक मजदूर एवं जीएम के बीच हुए थप्पड़ कांड के संदर्भ में आज आपसी बातचीत एवं प्रशासन के सहयोग से मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भाई खत्री ठाकुर जी एवं डीएसपी पांवटा साहिब श्री मानविंदर सिंह जी , प्रदीप चौहान ठण्डू का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरे मामले में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया।

कंपनी प्रबंधन की ओर से भी यह आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में किसी भी मजदूर के साथ इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होगी तथा सभी कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह समाधान आपसी विश्वास, संवाद और प्रशासन के सहयोग का सकारात्मक उदाहरण है। आशा है कि भविष्य में भी श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए सभी समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment