26.7 C
New York
Thursday, June 18, 2026

Buy now

दर्दनाक हादसा: चलती बस से गिरकर 14 वर्षीय छात्रा की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पालमपुर के निकट मैंझा पुल के पास बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान अनामिका उर्फ कोमल के रूप में हुई है, जो चम्बा जिला के होली क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपने पैतृक गांव लटवाला आई हुई थी। जानकारी के अनुसार अनामिका अपनी बहन के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में पालमपुर से धर्मशाला की ओर यात्रा कर रही थी। जिस स्थान पर उसे उतरना था, वहां पहुंचने से कुछ पहले ही यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का दरवाजा अचानक खुल जाने से किशोरी संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई।

इसके बाद वह बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतका के असामयिक निधन से परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles