20.6 C
New York
Sunday, June 21, 2026

Buy now

दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 800 फुट नीचे चौहड़ा सड़क तक जा पहुंची। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक चंबा के सरू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालने का अभियान चलाया। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles