Sirmour: विक्रम बाग मार्ग पर बेकाबू टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर; युवक घायल

Sirmour: विक्रम बाग मार्ग पर बेकाबू टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर; युवक घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत खजूरना-विक्रम बाग मार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अमन कुमार निवासी गांव व डाकघर विक्रम बाग, तहसील नाहन ने बताया कि बीते कल सुबह करीब 8:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 18A 5157) पर सवार होकर आईटीआई (ITI) नाहन जा रहा था। इसी दौरान जब वह खजुरना-विक्रम बाग मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के पास पहुंचा, तो सामने (विपरीत दिशा) से आ रहे एक टिप्पर (HR 58 E 7340) के चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन कुमार मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर टिप्पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

 

Related posts

Leave a Comment