24.6 C
New York
Monday, June 15, 2026

Buy now

आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल

उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने टीम सहित मेगा मॉक ड्रिल में लिया भाग

पांवटा साहिब, 15 जून। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के नेतृत्व में सिरमौरी ताल में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी टीमों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए।

द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा मॉक ड्रिल के तहत बादल फटने की काल्पनिक घटना के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने तथा स्थानीय लोगों के इसकी चपेट में आने की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन सहित सभी संबंधित विभाग तत्काल हरकत में आ गए।

उन्होंने बताया कि सभी विभाग अपने आवश्यक उपकरणों के साथ कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के माध्यम से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया।

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि सभी विभागों के सहयोग एवं समन्वय से पांवटा साहिब में मेगा मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस के अतिरिक्त उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के उपरांत सभी विभागों के साथ चर्चा की जाएगी ताकि अभ्यास के दौरान सामने आई किसी भी कमी की पहचान कर उसे दूर किया जा सके और भविष्य में आपदा प्रबंधन के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।

एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यास भविष्य में संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा जन-धन की हानि को कम करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं।

इस दौरान बीएमओ के. एल भगत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सूर्यकांत सेमवाल, एसडीओ बीएसएनएल दिनेश सहगल, इंचार्ज अग्निशमन विभाग विनोद कुमार, कंपनी कमांडर होम गार्ड सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण चौहान सहित जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles