ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
डिटेक्शन सैल, पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बद्रीपुर, पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी न0 HP44A-1338 नाहन की तरफ से बद्रीपुर चौक से शिलाई रोड़ की तरफ आ रही है ।
जिसमे चिट्टा/हिरोइन होने की सूचना है। उक्त गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया, जिसके अन्दर 3 लोग बैठे थे। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पुत्र स्व. घनश्याम, गांब सुलाणा डा. भंजराडु तहसील चुराह, जिला चंम्वा, हाल लाईनमैन HPSEB विभाग शिलाई व चालक के साथ अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अखिल पुत्र बाबु राम गांब धकोली डा. व तहसील शिलाई जिला सिरमौर व चालक से पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र नरेश चन्द गांव धकोली डा. व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर बताया।
जिसके बाद गाडी न. HP44A-1338 की तलाशी अमल में लाई गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल वजन 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

