ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
आज दिनांक 09-06-2026 को नेन्ज़ मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, रामपुरघाट, पौंटा साहिब के कैंपस में देव भूमि ब्लड बैंक देहरादून एवम रोटरी सखी पौंटा साहिब व् नेज़ फार्मा के सौजन्य से रक्त-दान शिविर और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नेन्ज़ मेड साइंस फार्मा, ग्लाइड केम, के कर्मचारियों द्वारा लगभग 71 यूनिट रक्त दान किया गया और कर्मचारयों के स्वास्थ्य जांच की गयी I प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनमीत सिंह मल्होत्रा (रोटेरियन व CEO नंज फार्मा), बिजनेस डेवेलपमेंट डायरेक्टर श्री बलजीत सिंह गोरया, डायरेक्टर श्री सुनील वसिस्ट एवं नेज़ फार्मा के मानव संसाधन विभाग और सहयोगियों ने रक्त-दान शिविर एवम स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाया।

