गिरिपार के खनन रक्षक युवा का PGI में निधन, दो बच्चों के सिर से उठा बाप का साया..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
कहते हैं, ईश्वर को भी अच्छे इंसानों की जरूरत जल्दी होती है, लेकिन कभी-कभी वह इतना जल्दी फैसला ले लेता है कि पीछे रह जाने वालों की दुनिया पूरी तरह उजड़ जाती है।
सिरमौर जिले के कफोटा उपमंडल के बड़वास गांव से एक ऐसी ही दिल को झक.झोर देने वाली खबर सामने आई है। बड़वास निवासी रमेश चौहान के बेटे और क्षेत्र के ईमानदार खनन रक्षक (माइनिंग गार्ड) कुलदीप चौहान (38) अब हमारे बीच नहीं रहे।

