24.3 C
New York
Monday, May 18, 2026

Buy now

हिमाचल के 51 शहरी निकायों में मतदान जारी, लोगों में भारी उत्साह

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में रविवार को शहरी निकाय चुनावों के तहत मतदान जारी है। प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए बनाए गए 589 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनावों में कुल 3,60,859 मतदाता शहरों की नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, नगर निगम चुनावों की मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।

चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में 3.80 लाख मतदाता प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 589 केंद्र बनाए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles