ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
आज पातलियो जिला परिषद वार्ड नं. 9 की राजनीति में एक बड़ा और महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह से नई दिशा दे दी।
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ओर मंडल अध्यक्ष नाहन ज्ञान चंद जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट इरफान मलिक ने आगामी जिला परिषद चुनाव के लिए अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अरिकेश जंग को देने की औपचारिक घोषणा की।
राजनीतिक दृष्टि से इस घटनाक्रम को पातलियो वार्ड की चुनावी राजनीति में एक बड़े राजनैतिक विस्फोट के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र के राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले हुए इस महत्वपूर्ण समर्थन से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और चुनावी समीकरणों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

