12.9 C
New York
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में खौफनाक वारदात, कोलर गांव के जंगल में जलती मिली महिला की लाश

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उपमंडल के कोलर गांव के समीप करौंदा वाली घाटी के घने जंगल में एक महिला की जली हुई लाश मिली है। शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसके चलते अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना से पूरे इलाके में खौफ और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक किसी राहगीर ने पुलिस को जंगल में आग जलने की सूचना दी थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा खौफनाक था। जंगल में एक शव सुलग रहा था। पुलिस ने तुरंत आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव 95 फीसदी जल चुका था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह शव किसी महिला का लग रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर और माजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बाहर से लाकर इस जंगल में जलाया है।

क्राइम सीन की बारीकी से जांच के लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जुन्गा (शिमला) से एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया है। दोपहर तक फोरैंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य टाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मामला सीमावर्ती या अन्य राज्यों से जुड़ा हो सकता है, इसलिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles