12.1 C
New York
Monday, May 11, 2026

Buy now

सिरमौर में सनसनी : पुल के नीचे मिला शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी क्षेत्र के अंतर्गत जलाल पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ददाहू अस्पताल भेज दिया।

पुल के नीचे मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रमेश्वर निवासी तिरमली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो दिनों से काफी डरा-सहमा हुआ था और उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि कोई उसका पीछा कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव पुल के नीचे पड़ा मिला, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने छलांग लगाई हो, हालांकि घटना के पीछे अन्य कारणों से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles