BREAKING: हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, छह लोगों की मौत

BREAKING: हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, छह लोगों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. चंबा जिले के ककीरा में यह घटना पेश आई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनेवा गाड़ी खाई में गिर गई औऱ छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है.

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गुजरात के टूरिस्ट मनाली से डलहौजी जा रहे थे. बताया जा रहा है कि मंडी नंबर की इनोवा गाड़ी में टूरिस्ट सवार थे. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Related posts

Leave a Comment