चिंतपूर्णी कार हादसा : दूसरे शव की भी हुई पहचान, कांगड़ा की रहने वाली थी युवती

चिंतपूर्णी कार हादसा : दूसरे शव की भी हुई पहचान, कांगड़ा की रहने वाली थी युवती

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

बुधवार को ऊना जिले के भरवाईं होशियारपुर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में पुलिस ने दूसरे शव की भी पहचान कर ली है। मृतका की पहचान मीनाक्षी पुत्री राज कुमार निवासी गांव गाहलियां (कांगड़ा) के रूप में हुई है। यह युवती लुधियाना में नौकरी करती थी और हादसे के समय लुधियाना निवासी रजनीश उर्फ पिंकू के साथ कार से जा रही थी।

लड़की के परिजनों द्वारा लंज चौकी में बुधवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था, क्योंकि लड़की बिना बताए घर से आई थी और उसका फोन भी नहीं लग रहा था। हादसे के दौरान कार के खाई में गिरने और उसमें ब्लास्ट होने से आग लग गई थी, जिसमें युवती का शरीर पूरी तरह जल गया था, जिससे पहचान करने में काफी कठिनाई आई।

CCTV कैमरों ने निभाई अहम भूमिका

इस मामले को सुलझाने में सी.सी.टी.वी. कैमरों ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज की मदद से पुलिस को कार की आवाजाही और उसमें सवार व्यक्तियों के बारे में सुराग मिले। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लड़की के शव का टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डी. एस. पी. अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि युवक रजनीश उर्फ पिंकू के शव की पहचान पहले ही हो चुकी थी और अब युवती की शिनाख्त भी कर ली गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवती पहले से युवक को जानती थी या फिर उसने लिफ्ट ली थी।

Related posts

Leave a Comment