Himachal: चाची-भतीजे में खूनी झड़प, एक दूसरे पर दराट से बार कर किया लहूलुहान

Himachal: चाची-भतीजे में खूनी झड़प, एक दूसरे पर दराट से बार कर किया लहूलुहान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

देवभूमि हिमाचल में दराट कांड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत भरवाना पंचायत के गांव भुआणा वार्ड नं 2 के चाची-भतीजे ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सपना व राजकुमार आपस में चाची-भतीजा हैं। घास काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। सपना को माथे पर व राजकुमार को गले में दराट मारने के कारण चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाना पंचरुखी एक दूसरे की शिकायत लेकर पहुंचे। थाने से उनको नागरिक चिकित्सालय पालमपुर से अपना-अपना मेडिकल करवाने को कहा। दोनों पक्ष खुद ही अपना मेडिकल करवाने पालमपुर पहुंचे।

Related posts

Leave a Comment