13.1 C
New York
Sunday, April 26, 2026

Buy now

हिमाचल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक शिमला में सम्पन्न, निकाय चुनाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर चर्चा..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

शिमला में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने की।

बैठक में प्रदेश प्रभारी और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्षों ने फील्ड की फीडबैक भी नेतृत्व के सामने रखी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक इकाई संगठन की रीढ़ है और ब्लॉक अध्यक्षों की सक्रियता से ही कांग्रेस गांव-गांव तक मजबूत होगी। सभी अध्यक्षों को हर महीने रिपोर्ट देने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने को कहा गया।

बैठक के मुख्य बिंदु..

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना : सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि हर बूथ पर 10-10 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाए और मतदाता सूची का सत्यापन जल्द पूरा करें।

सदस्यता अभियान में तेजी : डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सदस्यता अभियान तेज करने को कहा गया। युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा।

सरकार की योजनाओं का प्रचार : राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ब्लॉक इकाइयों को दी गई।

जनसमस्याओं पर आंदोलन : स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और विपक्ष के हमलों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति बनी।

आगामी चुनावों की तैयारी : पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए अभी से जमीनी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles