8.9 C
New York
Saturday, April 25, 2026

Buy now

RDG बंद होने पर क्यों नहीं दिया धरना, सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा: CM सुखविंदर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है. सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल पास के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंक रही है. उन्होंने ये भी सवाल पूछा कि हिमाचल आरडीजी बंद होने पर बीजेपी ने क्यों नहीं धरना दिया?

बीजेपी हिमाचल विरोधी है. जब हिमाचल में आपदा आई तब धरना नहीं दिया. जब आरडीजी बंद हुई उस समय भी धरना नहीं दिया. जो 1500 करोड़ प्रधानमंत्री ने देने की घोषणा थी, उसको लाने के लिए धरना प्रदर्शन नहीं किया. अब केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह के धरना प्रदर्शन कर रही है और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है:- सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएम

महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसके हाथी के दांत खाने के ओर के और हैं. महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पास हो गया था और कांग्रेस ने उसको पूरा समर्थन दिया था. सोनिया गांधी ने राज्यसभा से पास करवा कर दिया था तो फिर यह किस बात का धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन यह बताता है कि यह महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं करना चाहता है.

भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में कांग्रेस ने नहीं लाया था. भाजपा की सरकार थी और 33% महिला आरक्षण बिल पास हुआ था तो उसे लागू क्यों नहीं किया गया और अब बीजेपी कह रही है कि डीलिमिटेशन और सीटें बढ़ाने के बाद ही इसे लागू करेंगे. अब भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है.

वहीं, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई एफआईआर को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर ने कहा, ‘खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भाजपा उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और सब खड़गे के साथ खड़े है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles