29.3 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान का अलर्ट, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में तेज धूप और लू जैसी स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहाँ तापमान 40°C तक पहुँच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इसी तरह कांगड़ा में भी पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री ऊपर चढ़कर 36.4°C दर्ज किया गया।

Description

हैरानी की बात यह है कि शिमला और मनाली जैसे ठंडे पहाड़ी इलाकों में भी अब गर्मी महसूस की जा रही है, जहाँ तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है।

Description

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि आज दोपहर के बाद से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles