Paonta Sahib: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Paonta Sahib: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवती के साथ दुष्कर्म और धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान कुतबु नामक व्यक्ति के साथ करीब 7 साल पहले हुई थी। उसने उसे निकाह करने और अपना घर बसाने का सपना दिखाया। युवती का आरोप है कि इस झूठे भरोसे के जाल में फंसाकर व्यक्ति ने 4 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उससे 50 हजार रुपये भी लिए है। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment