7.8 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

धार्मिक स्थल के पास नशे का कारोबार? गोविंदगढ़ के निवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मोहल्ला गोविंदगढ़ में स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान की पवित्रता को लेकर स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुद्वारे के समीप चल रही मांस और नशे (शराब) की दुकानों से आहत मोहल्ला वासियों ने मंगलवार को जिला उपायुक्त (DC) सिरमौर को एक मांग पत्र सौंपकर इन दुकानों को तुरंत हटाने की मांग की है।

डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में मोहल्ला गोविंदगढ़ के निवासियों ने आरोप लगाया कि ‘हिमाचल प्रदेश लिकर लाइसेंस रूल्स, 1986’ और राज्य की आबकारी नीति के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल या शिक्षण संस्थान के निर्धारित दायरे के भीतर ऐसी दुकानों का संचालन कानूनी रूप से वर्जित है। इसके बावजूद, गुरुद्वारा साहिब जैसे पवित्र स्थान के मात्र कुछ ही दूरी पर इन दुकानों का चलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन दुकानों के कारण शाम होते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल मोहल्ले की शांति भंग हो रही है, बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। भारी संख्या में गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी इन दुकानों के कारण आहत हो रही हैं।

समस्त निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ ने डीसी महोदया से विनम्र प्रार्थना की है कि इन दुकानों के लाइसेंस और लोकेशन की तुरंत जांच करवाई जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इन दुकानों को यहां से तुरंत हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि धार्मिक स्थल की गरिमा और मोहल्ले की सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles