3.8 C
New York
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

हिमाचल प्रदेश के करसोग में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित तत्तापानी से करीब 12 किलोमीटर दूर माहौटा क्षेत्र के कंलगार में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, तत्तापानी से आगे मंडी जिले के करसोग के अलसींडी के कंलगार में रात करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. अब तक दो शव खाई से बरामद किए जा चुके हैं.

जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग तथा पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है. डीएसपी करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. क्षतिग्रस्त कार तक पहुंचे एक युवक ने बताया कि दो शव अब तक मिल गए हैं. कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है. उन्होंने बताया कि अब तक दो शव मिले हैं.

उधर, हादसे की वजह तो पता नहीं चल पाई है. लेकिन जिस जगह से कार नीचे गिरी है, वहां, पर कोई तीखा मोड़ नहीं है और सीधी सड़क है और ऐसे में नींद की झपकी आने की भी आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles