ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
जिला के एक गांव में अपनी नाबालिग बहन का यौन शोषण करने के आरोप में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट द्वारा इसे शनिवार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी हुए थे। पुलिस द्वारा शनिवार को इसे अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बहन से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी है कि 21 वर्षीय आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।

