20.7 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

Paonta Sahib : दीघाली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी..

Paonta Sahib : दीघाली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब क्षेत्र के दीघाली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री परशुराम सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी इस अवसर पर जागरण एवं भंडारे का आयोजन कर रहे हैं, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कार्यक्रम के तहत शनिवार 18 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे परशुराम चौक, पांवटा साहिब से भगवान परशुराम की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं रविवार 19 अप्रैल 2026 को दीघाली में जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी श्री परशुराम सेवा समिति दीघाली के पदाधिकारियों द्वारा संभाली जा रही है। समिति के अध्यक्ष नितिन शर्मा, सचिव सुभाष शर्मा, पुजारी सुशील शर्मा और भंडारी नमित शर्मा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर पर भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles