ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल में फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को बारिश के आसार है। जिसके कारण कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार है। वहीं 20 अप्रैल को धूप खिलने की भी संभावना है। नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है।
वीरवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। इसके अलावा शुक्रवार को बारिश के साथ – साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

