खत्म हुई ठेकेदारों की प्रतीक्षा, लंबित भुगतान के लिए 500 करोड़ जारी

खत्म हुई ठेकेदारों की प्रतीक्षा, लंबित भुगतान के लिए 500 करोड़ जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राज्य सरकार ने ठेकेदारों के लंबित भुगतानों की अदायगी के लिए 500 करोड़ रुपए जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि उक्त राशि से बीते 1 मार्च तक की बकाया राशि का भुगतान किया जा सकेगा। इससे पहले भी राज्य सरकार द्वारा इस उद्देश्य के लिए 250 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

नरेश चौहान ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के विकास कार्यों में आरडीजी बंद होने के बाद भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहा है, लेकिन उन्हें आलोचना करने के बजाय सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment