7.5 C
New York
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

Paonta Sahib: पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 835 ग्राम चरस के साथ उत्तराखंड की 3 महिलाएं गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने गश्त के दौरान तीन महिलाओं को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है।

नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई तस्कर महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने खोदरी माजरी मार्ग से गांव गोजर की तरफ पैदल आ रही तीन महिलाओं को देखा। पुलिस को देख महिलाएं घबरा गईं और पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगीं। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिलाओं के कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।

आराेपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं की पहचान शानु राय पत्नी हरी दास निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर के रूप में की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस

एसपी ने बताया कि यह गिरोह कहां से नशा लाया था और इसे हिमाचल या उत्तराखंड के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नैटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशे के बड़े सौदागरों के नाम सामने आ सकते हैं। सिरमौर पुलिस ने स्थानीय जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या नशे का कारोबार दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles