13.1 C
New York
Monday, May 25, 2026

Buy now

हिमाचल में मौसम ने ली करवट, दो दिन बारिश व बर्फबारी की संभावना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और कुफरी सहित ऊंचे इलाकों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में रूक-रूक कर बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ों की चोटियों ने एक बार फिर सफेद चादर ओढ़ ली है और वीकैंड पर पहुंचे पर्यटकों में बर्फ देखने की उम्मीद जगी है।

मौसम विभाग के अनुसार शिलारू और कोठी में 5-5 सैंटीमीटर, कुफरी में 4, गोंदला में 3, खदराला में 2.5, सांगला में 2.1, जोत में 1 और कल्पा में 3.3 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मनाली में 10 मिलीमीटर, सुजानपुर टिहरा में 7.8, सराहन में 7.3, शिमला में 4.6, जुब्बड़हट्टी और सोलन में 3.4-3.4, सुंदननगर व भुंतर में 1-1, धर्मशाला में 1.2, ऊना में 4.6, नाहन में 1.1, कांगड़ा में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि मंडी में बूंदाबांदी हुई है।

आज व कल मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में रहेगी हलचल

विभाग का कहना है कि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 2 और 3 फरवरी को भी मौसम खराब रह सकता है, हालांकि इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 4 और 5 फरवरी को मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया गया है, वहीं 6 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में भी आई गिरावट

इस बीच मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 3.6, सुंदरनगर में 9.2, भुंतर में 8.2, कल्पा में शून्य से नीचे माइनस 0.4, धर्मशाला में 3, ऊना में 7.5, नाहन में 8, पालमपुर में 6, सोलन में 4.6, मनाली में 0.8, कांगड़ा में 9.3, मंडी में 9.9, बिलासपुर में 7.5, जुब्बड़हट्टी में 5.4, कुकुमसेरी में माइनस 3.1, भरमौर में 2, सेओबाग में 4, बरठीं में 9.4, कसौली में 7, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 11-11, सराहन में 3.9 और ताबो में माइनस 3.6 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles