“विषैले सांपों का रेस्क्यू” करने के लिए विख्यात भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डसा, हायर सेंटर रैफर..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब क्षेत्र से “विषैले सांपों का रेस्क्यू” करने के लिए विख्यात भूपिंदर सिंह के साथ एक हादसा पेश आया हैं। जिसके उपरांत उन्हें उपचार हेतु हायर सेंटर रैफर किया गया हैं।

जानकारी अनुसार पौण्टा क्षेत्र में एक कोबरा के रेस्क्यू दौरान भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डंक मारा हैं। घटना के बाद तुरन्त उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

बता दें कि भूपिंदर सिंह पिछले लंबे समय से अपनी जान की परवाह किए बिना जहरीले सांपों का रेस्क्यू करते आ रहे हैं। वह सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ देते हैं। कई मौकों पर उन्होंने लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई है। जिस के बाद पूरे क्षेत्र में वह साँपों को पकड़ने के लिए विख्यात हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूपिंदर सिंह बेहद नेकदिल और सेवाभावी इंसान हैं। उनका निस्वार्थ सेवा भाव पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। इस मुश्किल घड़ी में क्षेत्र के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

भूपिंदर सिंह के करीबी दोस्त संजीव शर्मा (स्टिंगबाज़) का कहना है कि बीते कल उनके साथ यह हादसा पेश आया था, जब उन्होंने एक खतरनाक कोबरा साँप को पकड़ कर सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया, लेकिन जब उसे बोरे में भर रहे थे, तब उनके एक हाथ में ग्लब्स नहीं पहना था, जिस दौरान कोबरा ने उन्हें डस लिया और उन्हें पहले सिविल अस्पताल पौण्टा साहिब में दिखाया गया और एहतियातन उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया हैं, जहाँ पर अब वह खतरे से बाहर हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

फ़ोटो :- भूपिंदर सिंह..

Related posts

Leave a Comment