ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां ढांगी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:20 बजे अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी। कुछ समय पश्चात स्थानीय ग्रामीणों को सूचना…
Read MoreDay: November 7, 2026
पांवटा साहिब में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: युवती का हथियारबंद बदमाशों ने किया अपहरण
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के औद्योगिक कस्बे पांवटा साहिब से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिनदहाड़े हथियारबंद युवकों के एक गिरोह ने खूनी खेल खेलते हुए एक युवती का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने न केवल पीड़ितों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बल्कि बीच-बचाव करने आए दो युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला…
Read MorePaonta sahib: नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, डेढ़ किलो चूरा-पोस्त और चिट्टे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्र पांवटा साहिब में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर माजरा पुलिस और एसआईयू नाहन की टीमों ने नशे की खेप ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में पड़ोसी राज्य हरियाणा का एक युवक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक चूरा-पोस्त और चिट्टा बरामद…
Read MoreSirmaur: 2 सगे भाइयों का रास्ता रोककर बड़ी वारदात! गले और कान के पास आईं चोटें, पुलिस ने दर्ज किया केस
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला मुख्यालय नाहन के कैंट चौक के समीप दो सगे भाइयों का रास्ता रोककर उनके साथ बदसलूकी करने और धारदार वस्तु से वार कर उन्हें जख्मी करने का एक मामला सामने आया है। बिना किसी उकसावे के अंजाम दी गई इस वारदात में दोनों भाइयों को गले और कान के पास चोटें आई हैं। सरेराह पेश आई इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना…
Read More“विषैले सांपों का रेस्क्यू” करने के लिए विख्यात भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डसा, हायर सेंटर रैफर..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब क्षेत्र से “विषैले सांपों का रेस्क्यू” करने के लिए विख्यात भूपिंदर सिंह के साथ एक हादसा पेश आया हैं। जिसके उपरांत उन्हें उपचार हेतु हायर सेंटर रैफर किया गया हैं। जानकारी अनुसार पौण्टा क्षेत्र में एक कोबरा के रेस्क्यू दौरान भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डंक मारा हैं। घटना के बाद तुरन्त उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं। बता दें कि भूपिंदर…
Read More