20.1 C
New York
Monday, September 21, 2026

Buy now

सोलन में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पुली के नीचे गिरी बाइक, एक की मौत; दूसरा घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नालागढ़ के खेड़ा बाबा क्षेत्र में एक बाइक के अनियंत्रित होकर पुली से नीचे गिर जाने के कारण चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सामान लेने जा रहे थे दोनों

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजरा गांव के रहने वाले रामदेव (पुत्र रामलोक) और प्रेमचंद बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने निकले थे। बाइक रामदेव चला रहे थे और प्रेमचंद पीछे बैठे थे। जैसे ही वे खेड़ा बाबा के पास स्थित पुली के समीप पहुंचे, अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बाइक सीधे पुली के नीचे जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक चालक रामदेव की मौत हो गई, जबकि प्रेमचंद की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

माजरा निवासी बलविंद्र सिंह (प्रेमचंद के पुत्र) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles