22.7 C
New York
Wednesday, May 27, 2026

Buy now

जनसमस्याओं पर फूटा गुस्सा: सड़क, पुल और उप-तहसील को लेकर प्रशासन को चेतावनी..

जनसमस्याओं पर फूटा गुस्सा: सड़क, पुल और उप-तहसील को लेकर प्रशासन को चेतावनी..

अब चुप नहीं बैठेंगे” – जनहित मुद्दों पर युवाओं ने प्रशासन को घेरा..

सतौन–रेणुका सड़क और जर्जर पुल पर भड़के लोग, जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर आज युवाओं और समाजसेवियों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ज्ञापन सौंपा। एसडीएम कफोटा की अनुपस्थिति में सुप्रीडेंट एवं तहसीलदार कमरऊ को यह ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वर्षों से लंबित जनसमस्याओं पर अब और लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

सतौन–रेणुका जी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन को घेरते हुए कहा गया कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन आज भी बदहाली का शिकार है। इसे शीघ्र चौड़ा और पक्का किया जाए, अन्यथा जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

सतौन में बंद पड़ी उप-तहसील को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह सीधे तौर पर क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इसे तुरंत बहाल किया जाए।

सतौन पुल की जर्जर हालत को “हादसे का इंतजार” करार देते हुए चेताया गया कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो किसी भी अनहोनी के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

इस दौरान एडवोकेट दिनेश चौहान जी (पोक्का), मनोज पुंडीर (मानल) विक्रम चौहान जी (सदस्य परशुराम सेवा समिति, सचिव नवयुवक मंडल सतौन), हरिचंद शर्मा जी (रूहाना), यशपाल ठाकुर जी (अध्यक्ष नवयुवक मंडल चांदनी), विजेंद्र तोमर जी (कमरऊ), अभी ठाकुर जी (सतौन) सहित क्षेत्र के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 7 दिन के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सतौन और आस पास के के युवाओं को लामबंद करते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा, और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का विरोध किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles