15.3 C
New York
Monday, May 25, 2026

Buy now

हिमाचल: ये कैसी मां… आधी रात में व्यक्ति को सौंपी अपनी 14 वर्षीय बेटी, आंखों के सामने करवाई नीचता

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने मां.बेटी के पवित्र रिश्ते को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। धार्मिक आस्था के केंद्र में घटी इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस मां के आंचल में एक बेटी अपने आप को सबसे सुरक्षित मानती है, उसी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति को नोचने के लिए सौंप दिया। मामला थाना अंब क्षेत्र के प्रसिद्ध मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह जी होली मेले से जुड़ा है, जहां श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।

14 साल की लड़की से मां ने करवाई नीचता

जानकारी के अनुसार पंजाब के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी माता और गांव की संगत के साथ डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में माथा टेकने पहुंची थी। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए लगाए गए टैंटों में सभी लोग रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता की माता अलग टैंट में ठहरी हुई थी, जहां एक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे वह पहले से जानती थी।

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक 27 फरवरी की देर रात करीब एक बजे उसकी मां उसे यह कहकर टैंट से बाहर ले गई कि उसे शौचालय जाना है। पीड़िता के अनुसार मां उसे कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर झाड़ियों और एक पुराने कुएं के पास ले गई, वहां पर एक व्यक्ति पहले से खड़ा था, जो नशे की हालत में भी लग रहा था। यह वही व्यक्ति था, जिसके साथ मां टैंट में भी रूकी हुई थी। लड़की का आरोप है कि मां ने उसे उस व्यक्ति के हवाले कर दिया।

7वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नाबालिग के अनुसार आरोपी उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचकर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गई और उसकी पीठ व कमर में भी चोटें आईं।

मां की आंखों के सामने शख्स करता रहा नीचता

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ उसकी मां की आंखों के सामने होता रहा और वह सब कुछ देखती रही। पीड़िता के अनुसार उसकी मां उस समय मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन उसने बेटी की मदद करने के बजाय कोई हस्तक्षेप नहीं किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता वापस टैंट में पहुंची और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना बताई। जब संगत के लोगों ने उसकी मां से जवाब मांगने की कोशिश की तो वह मौके से गायब हो गई।

घटना की सूचना बाद में पीड़िता के पिता को दी गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना अंब पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर पंजाब के अमृतसर निवासी आरोपी युवक और पीड़िता की माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल पर घटी इस घटना ने न केवल कानून.व्यवस्था बल्कि सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles