19.1 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

Paonta Sahib: कोटडी व्यास पंचायत के पीयूष का हैंडबॉल बिलासपुर हेतु राजस्तर चयन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कोटडी व्यास पंचायत के पीयूष डंगवाल के सीनियर वर्ग राज्यस्तर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 32 वी राजस्तर सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर मे 13 और 14 फरवरी, 2026 को जुखाला हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पीयूष की तैयारियों को देखते हुए उनके परिवार और कोच ने उनकी सफलता की संभावनाओं पर भरोसा जताया है। पीयूष के पिता राजिंदर चौधरी ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए पीयूष और उनके कोच की कड़ी मेहनत की सराहना की।

Description

Description

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी पीयूष को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच ने बताया कि पीयूष ने पिछले तीन-चार वर्षों में हैंडबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और वह तीन बार ओपन और स्कूल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका है। समाजसेवी सुखविंदर चौधरी, स्पोर्ट्स युवा क्लब, शिव मंदिर कमेटी कोटडी चादपुर और युवा क्लब व अन्य खेल प्रेमियों ने भी पीयूष को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles