राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन। गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी, रतिया, हरियाणा में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। लड़कों और लड़कियों की टीमों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन

लड़कों के वर्ग में

अंडर-11 बॉयज इंडिविजुअल डेमो: ईसमीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 बॉयज: परविदर सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-14 फरी सोठी इंडिविजुअल: करणवीर ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 सिंगल सोठी इंडिविजुअल: एकमप्रीत ने रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर-17 फरी सोठी इंडिविजुअल: राजवीर ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 सिंगल सोठी: सोनू सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-14 सिंगल सोठी टीम: हिमाचल की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

लड़कियों के वर्ग में

अंडर-11 इंडिविजुअल डेमो: बक्शीश रजत पदक।

अंडर-11 सिंगल सोठी टीम: रजत पदक।

अंडर-14 इंडिविजुअल डेमो: जपजी कौर कांस्य पदक।

अंडर-14 इंडिविजुअल फरी सोठी: टेकरूप रजत पदक।

अंडर-14 टीम डेमो: रजत पदक।

अंडर-17 इंडिविजुअल डेमो: ईशमन कौर कांस्य पदक।

अंडर-17 टीम डेमो: रजत पदक।

गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन संजय पराशर, महासचिव सुनीता देवी, उपाध्यक्ष शुभकरण सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा रवि दत्त भारद्वाज, बलवान अविनाशी, सुभाष चंद, रविंद्र कुमार, अमर सिंह, सपन कुमार और अर्शदीप सिंह ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment