Sirmour: शिकायत वापस लेने के नाम पर 30 हजार और शराब की दो बोतलें वसूलने पर आरोपी गिरफ्तार,जानें पूरा मामला

Sirmour: शिकायत वापस लेने के नाम पर 30 हजार और शराब की दो बोतलें वसूलने पर आरोपी गिरफ्तार,जानें पूरा मामला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

आरोपी पर शराब ठेके के सेल्समैन को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की दो बोतलें मांगने का आरोप है।

शिकायत वापस लेने के नाम पर धमकाकर कथित वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शराब ठेके के सेल्समैन को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की दो बोतलें मांगने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता से कथित तौर पर वसूली गई नकदी और शराब की दोनों बोतलें बरामद कर ली हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता नाहन में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। कुछ समय पहले शराब के दामों को लेकर उसकी एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हुई थी।

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति शिकायत वापस लेने के बदले उससे 30 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की दो बोतलों की मांग करने लगा। मांग पूरी न करने पर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी गई। धमकियों के दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपी को 30 हजार रुपये और शराब की दो बोतलें दे दीं। इसके बाद शिकायतकर्ता पुलिस थाना सदर नाहन पहुंचा और शिकायत दी। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम सहोत्रा निवासी चिड़ावाली, नाहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद और शराब की दोनों बोतलें बरामद कर ली हैं।

Related posts

Leave a Comment