ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा ! 9 यात्रियों की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा ! 9 यात्रियों की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा ! 9 यात्रियों की मौ#त, 26 घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

कहां और कब हुआ..?

– तारीख: मंगलवार, 17 नवंबर 2026
– टाइम: सुबह करीब *5:15 – 5:30 बजे*
– जगह: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे, गूलर बाजार के पास, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र, जिला टिहरी गढ़वाल
– बस: विश्वनाथ सेवा की बस, नंबर *UK09PA9779, 32 सीटर
– रूट: हरिद्वार से कर्णप्रयाग / जोशीमठ जा रही थी
– रवाना: सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से निकली थी

हादसा कैसे हुआ..?

गूलर के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई, पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर नीचे गदेरे / खाई में जा गिरी।सूचना डायल 112 पर मिली, उसके बाद SDRF ब्यासी और ढालवाला, पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची।

कितना नुकसान..?

बस में 30-35 यात्री सवार थे। 9 लोगों की मौत – जिनमें से 7 की मौके पर ही, व 2 की AIIMS ऋषिकेश में इलाज के दौरान हुई हैं। जबकि 25 लोग घायल हैं, जिनमें से 19 को AIIMS ऋषिकेश, बाकी को ऋषिकेश के दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।

मृतकों के नाम (जिनकी पहचान हो गई है)

1. राजेंद्र सिंह (48) – बस चालक
2. अनुज भंडारी – बस परिचालक / कंडक्टर
3. विक्की (37) – चंदौसी, संभल, UP
4. रोहित कश्यप (37)- चंदौसी, संभल, UP
5. राज रॉय – जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
6. पुन्नू (55) – मैखंडी, टिहरी
7. सुशील प्रताप सिलोडी (55) – गोपेश्वर, चमोली
8. दीपक गुप्ता (55) – मध्य प्रदेश
9. विकास गुप्ता – मध्य प्रदेश

घायलों के नाम (शुरुआती सूची)

1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22) – दुमका, झारखंड
2. राहुल कुमार (24) – पटना, बिहार
3. अभिषेक (28) – जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4. प्रत्यूष (23) – खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5. अर्जुन सौरन (34) – दुमका, झारखंड
6. बुधन मुर्मू (50) – दुमका, झारखंड
7. आयरा (3 साल) – गुवाहाटी, असम
8. नूर जहां (26) – गुवाहाटी, असम
9. राजकुमार (32) – दुमका, झारखंड
10. जतिन (21) – शाहदरा, दिल्ली
11. पंकज नेगी (31) – रुद्रप्रयाग
12. संतोष कुमार (38) – जहानाबाद, बिहार
13. वीरेंद्र सिंह (58) – कर्णप्रयाग, चमोली

इनमें 3 साल की बच्ची आयरा भी है, और 6 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकार का एक्शन..

– CM पुष्कर सिंह धामी AIIMS ऋषिकेश पहुंचकर घायलों से मिले, हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख व गंभीर घायलों को ₹1 लाख व सामान्य घायलों को ₹40 हजार देने के आदेश जारी हुए हैं।

वजह क्या बताई जा रही है..?

अभी तक आधिकारिक वजह साफ नहीं है। पुलिस / SDRF कह रही है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसा तेज रफ्तार, नींद, ब्रेक फेल या मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ। घायल पंकज नेगी ने बताया कि यात्री बार-बार ड्राइवर से बस धीमे चलाओ कह रहे थे, पर ड्राइवर ने एक नहीं सुनी।

Related posts

Leave a Comment