सावधान : पांवटा साहिब से लेकर शिलाई तक रहेंगी बिजली गुल, समय से निपटाएं जरूरी काम.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) विधुत उपमंडल पौण्टा-शिलाई के अंतर्गत सभी विधुत उपभोगताओं को यह सूचित किया जाता है कि दिनाक 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सामान्य मुरम्मत कार्य के कारण विधुत आपूर्ति बाधित रहगी। यह शट डाउन गिरी पॉवर हाउस गिरिनगर से किया जाना है, जिसमें कहा गया है कि दिनाक 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 132 केवी. गोंदपुर लाइन की सामान्य…
Read MoreYear: 2026
पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल; चालक फरार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा बहराल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मारने के कारण पेश आया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही तीनों मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से अपने वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस से मिली…
Read Moreनेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के तहत आते नेरवा क्षेत्र में एक भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत घनत के कुम्हारला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की आग ने 2 मकानों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह आग लगी, घरों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुक्सान टल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में प्रीतम सिंह और भगत राम के मकान पूरी तरह से नष्ट…
Read MoreSirmour: कोंथरो में सर्पदंश से ITI के छात्र की मौत; सैंपल रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN) सिरमौर जिले की नाहन तहसील के कोंथरो (देवनी) गांव से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ घर के बाहर किसी जहरीले जीव के काटने से 18 वर्षीय एक युवक की असमय मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र महमूद अली, निवासी कोंथरो के रूप में हुई है, जो कि नाहन आईटीआई का छात्र था। इस दुखद घटना के बारे में मृतक के पड़ोसी शराफ़त अली ने…
Read MoreHimachal: पति-पत्नी में विवाद, पिता ने बेटे पर चला दी गोली; बाल-बाल बची जान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के सुकैड़ी जून गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक पिता ने अपने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बेटे ने खंभे की आड़ लेकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बंदूक और लाइसेंस जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के सुकैड़ी जून गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद…
Read Moreहिमाचल में इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया लेटेस्ट मौसम अपडेट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के पास ‘कार्ट मार्ग’ पर मलबा आ जाने और एक पेड़ गिरने से कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। ‘कार्ट मार्ग’ को इस शहर की जीवनरेखा माना जाता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार शाम तक पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने राज्य में 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान…
Read Moreबोलैरो कैंपर की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) कुल्लू जिला के नशाला गांव में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे नशाला निवासी 3 वर्षीय ध्यान्बी सड़क किनारे जा रही थी कि इसी दौरान बोलैरो कैंपर (नंबर एचपी 34एफ-3597), जो जाना गांव की ओर से आ रही थी, कथित रूप से गलत दिशा में चलाते हुए चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते…
Read Moreसिरमौर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौ*त; दो घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) देहरादून-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर मोगीनन्द के पास रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के आत्मघाती नतीजों को उजागर किया है। अमूमन सड़क हादसों में बड़े वाहनों को कसूरवार माना जाता है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश और चश्मदीदों के अनुसार इस दुर्घटना की जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। हाईवे पर एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर सरेआम गलत दिशा में दौड़ रहे थे, जो सामने से आ रहे ट्रक का शिकार बन गए।…
Read Moreदुःखद : सिरमौर में पैराफिट तोड़कर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौ#त व एक गम्भीर घायल..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907A पर देर शाम करीब 7:30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार लोगों में तीन की मौत हो गई हैं और एक अन्य घायल है। जानकारी अनुसार सराहां अस्पताल के निचली तरफ नेशनल हाईवे पर एक तीखे मोड पर कार नंबर HP16AA 4719 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढक गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर खाई में जा गिरी। पच्छाद पुलिस से प्राप्त…
Read Moreनाहन का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार; पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला मुख्यालय नाहन में स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है, जो नाहन शहर का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई आज 12 जुलाई को अमल में लाई गई, जब स्पेशल डिटेक्शन सेल नाहन…
Read More