हिमाचल के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट खज्जियार में पत्नी ने की पति की हत्या, कड़ाके की ठंड में लहूलुहान हाल में छोड़ कर भाग गई थी रजनी

हिमाचल के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट खज्जियार में पत्नी ने की पति की हत्या, कड़ाके की ठंड में लहूलुहान हाल में छोड़ कर भाग गई थी रजनी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है.   चंबा के खज्जियार में पत्नी ने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत ले लिया है. साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है. फिलहाल, मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है. पति का शव लावारिस हाल में मिला था.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 19 नवंबर की सुबह खज्जियार में पुलिस पोस्ट के पास एक व्यक्ति का शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई. सदर पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की जांच में शव की पहचान कुंजलाल के तौर पर हुई. कुंजलाल खज्जियार में फोटोग्राफी करते थे और जीवन यापन करते थे.

पुलिस की जांच में सामने आया कि बुधवार रात को कुंजलाल की पत्नी से घर जाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी और फिर पत्नी रजनी ने गुस्से में पति कुंजलाल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया और फिर  उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर मौके से चली गई. कुंजलाल के रात भर ठंड में पड़े रहे और फिर सिर पर वार की वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुंजलाल घर जाने से इंकार कर रहा था, जबकि रजनी उसे घर ले जाने की जिद्द पर अड़ी थी और इसी पर दोनों में बहसबाजी हो गई थी.

पुलिस ने जांच के दौरान पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. अब पत्नी रजनी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उधर, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई.

कुंज लाल की बहन ने बताया कि मेरी भाभी ने भाई की हत्या की है. रोते-रोते बहन ने बताया कि कभी कभी दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था. हमें सुबह घटना के बारे में पता चला था.कुंजलाल की भांजी ने बताया कि पत्नी पहले भी मेरे मामला को मारती थी और हमें आसपड़ोस वाले बताते थे कि वह किसी दिन कुंजलाल को मार डालेगी. आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Related posts

Leave a Comment