ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बीती देर रात एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अकेली ही रहती थीं महिला जानकारी के मुताबिक, मामला रोहडू उपमंडल की करछारी ग्राम पंचायत नियर मंडारली के पास का है। मृतका की पहचान गीता देवी जनारथा के रूप में हुई है। उनके…
Read MoreYear: 2026
हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड…
Read MoreSirmour: नहाते समय अचेत होकर गिरे और थम गईं भाजयुमो नेता की सांसें, घर में मची चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के 40 वर्षीय युवा नेता और भाजयुमो पदाधिकारी जय प्रकाश ठाकुर का बुधवार को अचानक निधन हो गया। मौत इतनी रहस्यमयी और अचानक थी कि जिसने भी यह खबर सुनी, उसे यकीन ही नहीं हुआ, क्योंकि परिजनों के अनुसार जय प्रकाश पूरी तरह से स्वस्थ थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय प्रकाश ठाकुर सुबह अपने घर में नहाने के लिए…
Read Moreदर्दनाक हादसा: चलती बस से गिरकर 14 वर्षीय छात्रा की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पालमपुर के निकट मैंझा पुल के पास बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान अनामिका उर्फ कोमल के रूप में हुई है, जो चम्बा जिला के होली क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपने पैतृक गांव लटवाला आई हुई थी। जानकारी के अनुसार अनामिका अपनी बहन के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में पालमपुर…
Read Moreआस्था और स्वास्थ्य का संगम: पांवटा साहिब के आँजभोज में शांति महायज्ञ का सफल आयोजन..
आस्था और स्वास्थ्य का संगम: पांवटा साहिब के आँजभोज में शांति महायज्ञ का सफल आयोजन.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) उपमंडल पांवटा साहिब के तहत आँजभोज के धनला में आयोजित **शांति महायज्ञ** का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह रही कि यहां **आस्था और स्वास्थ्य सेवा का सुंदर संगम** देखने को मिला। इस अवसर पर पांवटा स्वास्थ्य विभाग (BMO) एवं **Sun Pharma CSR इकाई** के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविरों…
Read Moreहिल स्टेशन भीड: शिमला में 45 दिनों में पहुंचे 15 लाख वाहन, पुलिस ने अपनाई 5 सूत्रीय यातायात योजना
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला में एक मई से 15 जून के बीच लगभग 15 लाख वाहनों के पहुंचने के मद्देनजर पुलिस ने गर्मियों में पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए पांच-सूत्रीय रणनीति अपनाई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यातायात के उपायों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, कड़ी निगरानी, वैकल्पिक रास्तों की मैपिंग और सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा देना शामिल है। पिछले 45 दिनों में शिमला में आईं 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां गर्मी की छुट्टियों के लिए स्कूल बंद होने के साथ ही बड़ी संख्या…
Read Moreहिमाचल में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 दिन ओलावृष्टि की चेतावनी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में जहां बुधवार को मौसम खराब रहा और राजधानी में दोपहर बाद धुंध छा गई और हल्की बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कहीं बादल व बारिश तो कहीं धूप का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज व तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 18 व 19 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को…
Read Moreकिशाऊ बांध परियोजना को लेकर वित्तीय गतिरोध समाप्त, हिमाचल को हर साल मिलेगी 100 करोड़ यूनिट बिजली
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से लंबे समय से लंबित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर बड़ा वित्तीय गतिरोध समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में परियोजना के वित्तीय ढांचे पर महत्वपूर्ण सहमति बनी, जिससे 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 422 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। टौंस नदी पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित इस परियोजना में विद्युत घटक…
Read Moreदर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर…
Read Moreशिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड : 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों शूटर, अब खुलेंगी साजिश की परतें
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजधानी शिमला के चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों शूटरों को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले में अब पुलिस का पूरा ध्यान हत्या की साजिश रचने वाले उस मुख्य मास्टरमाइंड को बेनकाब करने पर टिक गया है। जानकारी के अनुसार शूटर आशीष (22) और दीपक (25) को 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस वारदात के महज 40 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से दबोचा गया था और आरोपियों के…
Read More