अलर्ट : मोमोज खाने से बिगड़ी तबियत, सगे भाई-बहन की मौत..

अलर्ट : मोमोज खाने से बिगड़ी तबियत, सगे भाई-बहन की मौत..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पंजाब के तरनतारन जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां मोमोज खाने के बाद एक भाई और बहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सुबह दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे अपने घर के पास एक रेहड़ी से मोमोज खाकर आए थे। मोमोज खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत खराब होने लगी। पहले उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी…

Read More

अनुराग ठाकुर के लीडरशिप फैलोशिप प्रोग्राम को बंपर रिस्पॉन्स, 10 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

अनुराग ठाकुर के लीडरशिप फैलोशिप प्रोग्राम को बंपर रिस्पॉन्स, 10 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश के युवाओं को राजनीति, पॉलिसी और नेतृत्व की अगली पीढ़ी के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए लीडरशिप फैलोशिप कार्यक्रम को शानदार कामयाबी मिली है। प्रदेशभर से अब तक 10,000 से युवाओं ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस आंकड़े को पार करने पर अनुराग ठाकुर ने खुशी जताते हुए इसे कार्यक्रम की लोकप्रियता और युवाओं की राष्ट्रनिर्माण के प्रति बढ़ती रुचि का प्रमाण बताया है। भविष्य का…

Read More

Paonta Sahib: SIU टीम की गुप्त सूचना पर घर में दबिश, पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार

Paonta Sahib: SIU टीम की गुप्त सूचना पर घर में दबिश, पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर में अवैध हथियारों की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस थाना पुरुवाला के अधिकार क्षेत्र में एसआईयू और साइबर सैल नाहन की टीम ने एक युवक के घर दबिश देकर अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इलाके के एक आपराधिक प्रवृत्ति वाले युवक के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च को एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों से एक अहम सूचना मिली…

Read More

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, अगले 4 दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, अगले 4 दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खिल रही चटक धूप के कारण पारे में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है, जिससे दोपहर के समय मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे राज्य के तापमान में गिरावट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में…

Read More

हिमाचल में 1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हिमाचल में 1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स (एलएसडी) तस्करी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। न्यू शिमला पुलिस ने पिछले दिनों पकड़े गए तस्करों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य सप्लायर (किंगपिन) को हरियाणा के गुरुग्राम से धर दबोचा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिराना तरीके से इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथैटिक ड्रग्स का काला कारोबार चला रहे थे। गौरतलब है कि बीते दिनों न्यू…

Read More

शिलाई में आग का तांडव, गऊशाला जलकर राख…6 मवेशी जिंदा जले

शिलाई में आग का तांडव, गऊशाला जलकर राख…6 मवेशी जिंदा जले

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आने वाले शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आग का एक खौफनाक तांडव देखने को मिला है। ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह के गांव खाटाधार में भयंकर आग लगने से एक गऊशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में गऊशाला के अंदर बंधे 6 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। सूखी घास से भड़की थी चिंगारी, ले लिया विकराल रूप घटना की जानकारी के…

Read More

Sirmour : पांवटा साहिब में पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल और 08 जिंदा रौंद..

Sirmour : पांवटा साहिब में पुलिस ने बरामद की अवैध पिस्टल और 08 जिंदा रौंद..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) दिनांक 12-03-26 को पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत SIU/CYBER CELL नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने अवैध पिस्टल और जिंदा रौन्द बरामद किए। पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र कमरुदीन निवासी गाँव मैहरुवाला डाकघर भंगाणी तह. पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि.प्र. उम्र लगभग 22 साल जो काफी समय से अवैध पिस्टल व देसी कटों का ईलाका में खरीद फरोख्त का काम करता है तथा अपराधिक प्रवृति का है तथा वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल…

Read More

Sirmour: छोटे से गांव की बेटी ने रचा इतिहास, दुनियाभर में बनाई अलग पहचान- हर ओर चर्चा

Sirmour: छोटे से गांव की बेटी ने रचा इतिहास, दुनियाभर में बनाई अलग पहचान- हर ओर चर्चा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरस्थ शिलाई उपमंडल के एक छोटे से गांव बोबरी की बेटी डॉ. राधा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव की बेटी की बड़ी उड़ान वर्तमान में सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. राधा को दुनिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में शामिल लिनियन सोसायटी ऑफ लंदन की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि यह फेलोशिप उन वैज्ञानिकों को मिलती…

Read More

Himachal: ड्यूटी ज्वाइन कर 5 साल तक गायब रही प्रवक्ता, अब शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Himachal: ड्यूटी ज्वाइन कर 5 साल तक गायब रही प्रवक्ता, अब शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शिक्षा विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के तीसा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात जीव विज्ञान की एक प्रवक्ता को बिना अनुमति 5 साल तक ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त प्रवक्ता ने 6 सितम्बर, 2019 को तीसा के स्कूल में पदभार ग्रहण किया था, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ज्वाइनिंग के बाद वह केवल 3 दिन…

Read More

Himachal: पानी की बोतल में छिपा था ऐसा राज, जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान; ओडिशा के युवक सहित 3 गिरफ्तार

Himachal: पानी की बोतल में छिपा था ऐसा राज, जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान; ओडिशा के युवक सहित 3 गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिमला जिले के कुमारसैन पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान नशे की एक खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12.36 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो युवक रामपुर और एक ओडिशा का रहने वाला है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए चिट्टे को पानी की बोतल के निचले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपा रखा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करों के बैकवर्ड और…

Read More