ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में विभाजन एवं पुनर्गठन से प्रभावित 33 ग्राम पंचायतों-बड़ा, कोटला चिल्लियां, जलाड़ी, उट्टप, गाहली, टिल्लू, चमराल, नघूं, लंजयाणा, उटपुर, पुरली, समीरपुर, संगरोह कलां, धमरोल, गरसाहड़, खरवाड़, कड़ोहता, भौंखर, जख्योल, दसमल, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी, ख्याह लोहाखरियां, छयोड़ीं, बफड़ीं, री, चबूतरा, करोट, दाड़ला, बलेहू और बड़ेई को छोड़कर अन्य सभी पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं। ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार…
Read MoreYear: 2026
दुखद : पुलिस स्टेशन माजरा में तैनात पच्छाद के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का आकस्मिक निधन..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के पुलिस स्टेशन माजरा मे तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई हैं। वह वर्ष 2024 से बतौर अन्वेषणकर्ता पुलिस थाना माजरा में कार्यरत थे जो दिनांक 19.04.2026 को छुट्टी गए थे। दिवंगत कुलदीप सिह पुत्र तुलसी राम निवासी गांव बोहलघाट डाकघर गागल शिकौर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर हि.प्र. का रहने वाला था जो वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी भर्ती हुआ था। मुख्य आरक्षी कुलदीप सिह न. 390…
Read Moreसरकारी स्कूल की JBT महिला टीचर पर ढ़ाई साल के मासूम की पिटाई के आरोप..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग के चियोग में एक सरकारी स्कूल में ढाई साल के बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट के आरोप स्कूल की महिला जेबीटी टीचर पर लगे हैं. फिलहाल, शिक्षा मंत्री और सीएम पोर्टल पर शिकायत दी है. ढाई साल के बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बच्चे को स्कूल भेजा था. इस दौरान उन्हें बहन का फोन आया कि बच्चे की पिटाई की गई है. मेरे बच्चे ने पॉटी की थी और इस पर पिटाई…
Read Moreकेंद्र के अधीन स्थापित होने वाले चार पावर प्रोजेक्ट्स अब होंगे हिमाचल सरकार के, जानिए क्या है नई अपडेट?
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में चार पावर प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं. ये परियोजनाएं केंद्र सरकार के अधीन स्थापित की जा रही हैं. अब ये परियोजनाएं हिमाचल की होंगी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस मामले में पावर प्रोजेक्ट्स को अपने अधीन लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रोजेक्ट्स को अपने अधीन लेने के लिए जारी प्रक्रिया की जानकारी हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष दी है. राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष बताया है कि चार परियोजनाओं में 210 मैगावाट क्षमता की लुहरी स्टेज वन,…
Read More‘चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल, जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार’
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN) हिमाचल में शहरी निकायों के चुनावों की घोषणा हो गई है और अब भाजपा कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. चुनावो की घोषणा होते ही भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और राज्य की जनता वर्तमान भ्रष्ट एवं निकम्मी सुक्खू सरकार के शासन से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण अब परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है. राज्य निर्वाचन…
Read Moreधार्मिक स्थल के पास नशे का कारोबार? गोविंदगढ़ के निवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मोहल्ला गोविंदगढ़ में स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान की पवित्रता को लेकर स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुद्वारे के समीप चल रही मांस और नशे (शराब) की दुकानों से आहत मोहल्ला वासियों ने मंगलवार को जिला उपायुक्त (DC) सिरमौर को एक मांग पत्र सौंपकर इन दुकानों को तुरंत हटाने की मांग की है। डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में मोहल्ला गोविंदगढ़ के निवासियों ने आरोप लगाया कि ‘हिमाचल प्रदेश लिकर लाइसेंस रूल्स, 1986’ और राज्य की आबकारी…
Read Moreराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर एसडीएम द्विज गोयल को किया सम्मानित..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर यमुना शरद महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान समिति के सदस्यों ने युवा प्रशासनिक अधिकारी द्विज गोयल को शुभकामनाओं के साथ-साथ सम्मानित किया। प्रतिवर्ष इस दिवस को प्रशासनिक अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की शैली में कार्य क्षमता वृद्धि एवं नव ऊर्जा संचार के संदर्भ में मनाया जाता है। मदन शर्मा ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस देश के लिए स्टील फ्रेम का काम करते हैं। अजय शर्मा ने इस दिवस के महत्व पर…
Read Moreप्रदेश में पंचायती राज चुनाव ड्यूटी मानदेय और भत्तों में वृद्धि, नई दरें लागू
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनावी ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के मानदेय तथा अन्य खर्चों के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। नए निर्देशों के अनुसार अब चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों के दैनिक आहार भत्ते में दोगुने से भी…
Read Moreहिमाचल में नगर निकाय चुनावों का हुआ ऐलान, 17 मई को मतदान; आचार संहिता लागू
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को 51 शहरी निकायों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश के 51 शहरी निकायों में आगामी 17 मई को मतदान करवाया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही संबंधित शहरी क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के चार प्रमुख नगर निगमों सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर समेत 47 नगर पंचायत…
Read Moreप्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू..
17 मई को नगर निगम व नगर परिषद के लिए सुबह 7 से 3 तीन बजे तक वोटिंग.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का ऐलान कर दिया है. धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी में जहां नगर निगम के चुनाव होंगे. वहीं, 3600 के करीब पंचायतों में छोटी सरकार का चुनाव किया जाएगा. चुनाव आयोग ने 51 शहरी निकायों के चुनावों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद में चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे…
Read More