ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला उपभोक्ता आयोग शिमला ने छोटा शिमला स्थित विशाल मेगा मार्ट को उपभोक्ताओं से कैरी बैग के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलने का दोषी पाया है। आयोग ने इसे अनुचित व्यापार करार देते हुए मार्ट को कैरी बैग के लिए गए 15 रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आयोग ने मानसिक उत्पीड़न और कानूनी खर्च के रूप में 5 हजार की एकमुश्त राशि का भुगतान करने को कहा है। मार्ट को अदालत के यह आदेश 45 दिनों के भीतर लागू करने होंगे। आयोग के…
Read MoreYear: 2026
हिमाचल में अब दागी शिक्षकों की खैर नहीं… कई बर्खास्त, 72 अब भी रडार पर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ कि प्रदेश के 72 शिक्षक वर्तमान में विभिन्न आरोपों के कारण विभागीय जांच के दायरे में हैं। इन शिक्षकों पर भ्रष्टाचार, छात्राओं से छेड़छाड़ और ड्यूटी में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन मामलों की जांच में तेजी…
Read Moreई-पैन के नाम पर फर्जीवाड़ा: शिमला साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) आजकल डिजिटल दुनिया में सुविधा के साथ-साथ सेंधमारी का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर अपराधियों ने अब लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने के लिए ‘ई-पैन कार्ड’ को अपना नया हथियार बनाया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला साइबर सेल ने एक ताजा एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को आगाह किया है कि पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर चल रहा यह खेल आपकी जमा-पूंजी को पल भर में गायब कर सकता है। जालसाजी का ‘सरकारी’ चेहरा ठगी का यह तरीका बेहद शातिराना है। इसमें…
Read Moreमहाविद्यालय पांवटा साहिब में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) महाविद्यालय पांवटा साहिब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. जगदीश चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह डिजिटल लाइब्रेरी लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित की गई है। इसमें 30 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ई-बुक्स, ई-जर्नल्स एवं विभिन्न ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में हादसा, लंगर सेवा कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 25 घायल, 5 की हालत गंभीर
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में ज्वालामुखी-देहरा मार्ग पर धवाला के तीखे मोड़ पर गुरुवार को सड़क हादसा पेश आया. पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट से आए श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के पलटने से करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो ज्वालामुखी स्थित ऊषा देवी धर्मशाला में नवरात्रों के दौरान लंगर सेवा कर वापस लौट रहे थे. ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ…
Read Moreहिमाचल में दर्दनाक हादसा: नशे में संतुलन खो बैठा युवक…14 फीट ऊंचाई से गिरा, शरीर के आर-पार हुआ सरिया
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित बड़सर (गलू) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक प्रवासी मजदूर के शरीर में लोहे का सरिया आर-पार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक दुकान में काम करने वाला मजदूर रात के समय कमरे से बाहर निकला और असंतुलित होकर करीब 14 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे…
Read Moreआज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार से प्रदेश में कुछ जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर वीरवार दोपहर को बर्फबारी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 28 से 31 मार्च तक दस जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ…
Read Moreसिरमौर में दर्दनाक हादसा: ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था शुमटी जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की…
Read Moreहिमाचल में कर्मचारियों व अधिकारियों की ट्रांसफर पर 31 मई तक लगी रोक, बिना अनुमति नहीं होगा तबादला; जानें वजह
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि अब चुनाव प्रक्रिया से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला आयोग की लिखित अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। यह रोक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। ‘अधिकारियों की निरंतर तैनाती चुनाव संचालन के लिए अनिवार्य’ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर द्वारा…
Read MoreCM सुक्खू के जन्मदिवस पर अश्वनी शर्मा ने बच्चों को वितरित किया स्टेशनरी सामान, लड्डू और जूस..
CM सुक्खू के जन्मदिवस पर अश्वनी शर्मा ने बच्चों को वितरित किया स्टेशनरी सामान, लड्डू और जूस.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में आज पूर्व कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म दिवस बच्चों एवं वरिष्ठ गणमान्य के साथ बड़े उत्साह के साथ बनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बच्चों को स्टेशनरी का सामान एवं लड्डू और जूस वितरित कर मनोरंजित किया गया। साथ ही CM सुक्खू के अच्छे स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना व भविष्य की राजनीति के लिए शुभकामनाएं अर्पित की गई।…
Read More