ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना पुरुवाला के तहत विकास कार्यों के आधिकारिक निरीक्षण के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और पूर्व पंचायत प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह घटना तब घटी जब पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक की मौजूदगी में कार्यों की जांच की जा रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत में मानल निवासी और पूर्व पंचायत प्रधान गुलाब सिंह चौधरी (पुत्र शिवा नंद) ने बताया कि उन्होंने पंचायत के माध्यम से गांव धनियों बाग आवडा…
Read MoreYear: 2026
अप्रैल में लौटी दिसम्बर वाली ठंड! बर्फबारी और ओलावृष्टि से कांपा प्रदेश, जानें कब तक जारी रहेगा अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अप्रैल के महीने में लोगों को दिसम्बर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश की ऊंची चोटियों पर जहां बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, वहीं निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सबसे बड़ी चिंता किसानों और बागवानों के लिए खड़ी हो गई है, जिनकी फसलों पर इस बेमौसमी बारिश की भारी मार पड़ी है। चोटियों पर बर्फबारी, शहरों में बारिश…
Read Moreशिक्षा के क्षेत्र में नाहन की बेटियों का डंका: HPNRC की मेरिट सूची में 3 छात्राओं ने बनाई जगह
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संस्थान और जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC) द्वारा घोषित जीएनएम (GNM) द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की तीन छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणामों के अनुसार, कॉलेज की छात्रा किरण चौधरी (सुपुत्री राजवीर सिंह) ने कुल 601 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में तीसरा (3rd) स्थान हासिल किया…
Read Moreनौणी यूनिवर्सिटी के तीन पूर्व छात्र बने ICFRE वैज्ञानिक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के तीन पूर्व छात्रों ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इन छात्रों ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE), देहरादून द्वारा जनवरी माह में आयोजित प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ‘बी’ (वानिकी) परीक्षा में कुल चार पदों में से तीन पद हासिल किए हैं। इसके परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों में जतिन कुमार, उदय कुमार लोध और दीपशिखा सिंह तीनों ही वानिकी महाविद्यालय के सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग के…
Read Moreसुक्खू सरकार ने जारी की नई टोल दरें, जानें रेट लिस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की सीमाओं पर बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई टोल नीति की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, बल्कि कई श्रेणियों में राहत दी गई है। हिमाचल के वाहनों को बड़ी राहत.. नई अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के नंबर वाले सभी हल्के निजी वाहनों (Cars) और टैक्सियों को एंट्री टैक्स से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा,…
Read Moreहिमाचल में मौसम का ”U-Turn”: इन जिलों में बारिश की चेतावनी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की गई। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड बरकरार है, जबकि मैदानी इलाकों में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 3.1 डिग्री और सबसे अधिक…
Read MoreHimachal: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सोलन जिले के परवाणू में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जाबली क्षेत्र के पास पुलिस की एक टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए तैनात थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोलन के एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में तीन सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इन चारों को…
Read Moreहिमाचल में अचानक गायब हुई मां-बेटी और ननद, इस जिले में 3 महीने में 110 महिलाएं लापता
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में एक साथ मां-बेटी और ननद के लापता होने से लोगों में दहशत का माहौल है. रहस्यमयी गुमशुदगी का ये मामला मंडी जिले के उपमंडल गोहर से सामने आया है. यहां 23 साल की एक महिला अपनी 11 माह की बच्ची और 13 साल की ननद को साथ लेकर अचानक लापता हो गई है. वहीं, इस घटना के बाद से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है. मायके जाने के लिए निकली थी घर से डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि…
Read Moreसरकार का बड़ा कदम, सेवानिवृत्त प्रोफैसरों की होगी 2.50 लाख वेतन पर नियुक्ति
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के नवनिर्मित सरकारी मैडीकल कालेजों में अनुभवी फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विशेषज्ञता वाले सेवानिवृत्त प्रोफैसरों को अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। नियुक्त किए जाने वाले सेवानिवृत्त प्रोफैसरों को 2.50 लाख प्रति माह का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्तियां डा. वाईएसपीजीएमसी नाहन, एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक (मंडी), डा. आरकेजीएमसी हमीरपुर और पं. जेएलएनजीएमसी चंबा के लिए की जाएंगी।…
Read Moreमंडी में सनसनी! रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल गोहर में एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची और नाबालिग ननद के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। 31 मार्च से गायब इन तीनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मायके जाने के नाम पर निकली थीं घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटवानी कटवाड्डी (डाकघर नाड़ी) की रहने वाली 23 वर्षीय निशा…
Read More