Shimla: अलका लांबा ने घेरी केंद्र सरकार, कहा-”महिला आरक्षण बिल पर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री और भाजपा”

Shimla: अलका लांबा ने घेरी केंद्र सरकार, कहा-”महिला आरक्षण बिल पर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री और भाजपा”

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंगलवार को शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रैस वार्ता कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण बिल 2023 को लेकर सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि केंद्र इसे लागू न करके महिलाओं को उनके हक से वंचित रख रही है। अलका लांबा ने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इसे अभी तक लागू नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

पातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी घोषित

पातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी घोषित

पातलियों वार्ड से जिला परिषद चुनाव हेतु चरणजीत सिंह चौधरी भाजपा प्रत्याशी घोषित ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए पातलियों वार्ड से युवा, ऊर्जावान एवं जमीनी नेता चरणजीत सिंह चौधरी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। चरणजीत सिंह चौधरी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और…

Read More

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में शोक की लहर

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में शोक की लहर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा संगड़ाह-गत्ताधार सड़क पर डलयाणु के समीप पियूलीलाणी के पास हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक भी घायल हुआ है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ठीर धार से गत्ताधार जा रही कार (एसपी 79-2756) अचानक हादसे का शिकार हो गई। कार…

Read More

HPBOSE 12th Result : 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में टॉप कर रचा इतिहास

HPBOSE 12th Result : 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में टॉप कर रचा इतिहास

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वर्ष 2026 के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, जहां छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संकायों में शीर्ष स्थान हासिल किए। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों में दबदबा जारी परिणामों के अनुसार, कुल 92.02 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष 81,109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल घोषित हुए। वहीं…

Read More

होटल में चल रहा था नशे का काला कारोबार, पुलिस ने मारी रेड तो मचा हड़कंप….3 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार

होटल में चल रहा था नशे का काला कारोबार, पुलिस ने मारी रेड तो मचा हड़कंप….3 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की टीम ने लखनपुर स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों और दो युवतियों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस रेड से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के ‘होटल बालाजी’ में कुछ संदिग्ध लोग…

Read More

आज हिमाचल बोर्ड घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे ऑनलाइन

आज हिमाचल बोर्ड घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे ऑनलाइन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा रिजल्ट घोषित करने वाला है. सुबह 11 बजे प्रदेश के 81,411 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी किया जाएगा. छात्र ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों अपना रोल नंबर वेबसाइट में सब्मिट करना होगा, जिसके बाद छात्र मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि, “रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 12वीं कक्षा…

Read More

Himachal: नर्सिंग होस्टल में 19 नहीं, केवल 2 प्रशिक्षु TB पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया अफवाहों का खंडन

Himachal: नर्सिंग होस्टल में 19 नहीं, केवल 2 प्रशिक्षु TB पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया अफवाहों का खंडन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हिमाचल प्रदेश ने महात्मा गांधी मैमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग होस्टल में टीबी के मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक बताया है। विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि होस्टल में 19 प्रशिक्षु नर्सों के टीबी संक्रमित होने का दावा पूरी तरह गलत है। वास्तविकता में केवल 2 प्रशिक्षु नर्सें ही टीबी पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार होस्टल में पहली प्रशिक्षु 9 जुलाई 2025 को टीबी…

Read More

HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 4 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 81,411 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। एक साथ आएंगे तीनों संकायों के नतीजे कल सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परिणाम घोषित करने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली…

Read More

Himachal: नगर पंचायत चुनाव में एक ही सीट के लिए पति-पत्नी आमने-सामने, सगे भतीजे ने भी ठोकी ताल

Himachal: नगर पंचायत चुनाव में एक ही सीट के लिए पति-पत्नी आमने-सामने, सगे भतीजे ने भी ठोकी ताल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट के चुनावी रण में इस बार ऐसा सियासी तड़का लगा है कि हर गली-मोहल्ले में बस इसी मुकाबले की चर्चा है। आमतौर पर देखा गया है कि पति-पत्नी अलग-अलग पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरते हैं लेकिन यहां तो मामला एक कदम आगे निकल गया। एक ही वार्ड, एक ही सीट और आमने-सामने पति-पत्नी की सीधी टक्कर ने पूरे चुनाव को ही अनोखा मोड़ दे दिया है। जब पति-पत्नी एक साथ वार्ड पंच पद के लिए…

Read More

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, चंबा से ऊना जा रही निजी बस सड़क पर पलटी; 4 यात्रियों की हालत गंभीर

ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, चंबा से ऊना जा रही निजी बस सड़क पर पलटी; 4 यात्रियों की हालत गंभीर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर…

Read More