ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) लघु उद्योग भारती कालाअम्ब इकाई की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और विद्युत ढांचे से जुड़ी समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। नाहन के समीप एक निजी होटल में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में उद्योगपतियों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं, टैरिफ और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती कालाअम्ब के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने की। बैठक में राज्य विद्युत…
Read MoreYear: 2026
NH-503 पर हादसा: पालमपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) देहरा उपमंडल से गुजरने वाले NH 503 पर ढलियारा में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। तीखे और खतरनाक मोड़ों के लिए कुख्यात इस मार्ग पर रिलायंस स्टोर का सामान ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक अम्बाला से सामान लेकर पालमपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति…
Read Moreसिरमौर में बड़ा हादसा, खड्ड में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दो मासूम सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि देवामानल गांव के दो सगे भाई, 8 वर्षीय आयन और 9 वर्षीय अभिनव, घर के पास खड्ड के किनारे खेल रहे थे।। इसी दौरान संकरे…
Read Moreहिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, 3 दिन साफ और फिर बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मई के महीनेे में भी ओलावृष्टि, बारिश व तूफान का दौर जारी है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश व कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। शिमला के फागू, रोहड़ू, हमीरपुर के सुजानपुर, सिरमौर के राजगढ़ और मंडी की सराज वैली में ओलावृष्टि से सेब समेत दूसरे फलों और सब्जियों को नुक्सान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान सिरमौर के संगड़ाह में सबसे ज्यादा 31.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इसी तरह शिमला…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में आशा वर्कर लड़ पाएंगी चुनाव, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अधिसूचना पर लगाई रोक
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को फिर झटका लगा है. दरअसल, हिमाचल हाईकोर्ट से आशा वर्कर को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इजाजत मिल गई है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस अधिसूचना पर रोक लगा दी है, जिसमें प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर के पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा…
Read Moreनगर निकाय चुनाव : पांवटा के वार्ड 07 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहसिन खान ने रविन्द्र पाल सिंह के समर्थन में वापस लिया नामांकन..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) नगर पालिका परिषद पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर 07 से मुस्लिम समुदाय प्रत्याशी मोहसिन खान उर्फ मोनू ने आखिरकार अपना नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने आज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रविन्द्र पाल सिंह के पक्ष में अपना नामांकन वापिस लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने सामाजिक मुद्दों व वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज़ उठाते रहेंगे। उनकी लड़ाई सिर्फ वार्ड समस्याओं व उनके निराकरण की हैं। न किसी व्यक्ति विशेष की हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी विचारधारा के चलते उन्होंने भाजपा…
Read Moreहिमाचल में कोर्ट और एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के अंतर्गत उपमंडल रोहड़ू में अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इलाके में एक धमकी भरा पोस्टर बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किए गए पोस्टर में सीधे तौर पर अदालत और एसडीएम कार्यालय को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि “इताले मुबारक का वक्त करीब है। आतिशबाजी…
Read Moreहिमाचल में बहन की शादी से पहले भाई ने दी जान, फ्लैट में मिली लाश
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के शिमला में 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में फेल होने पर एक छात्र ने जान दे दी. यहां पर फ्लैट में किशोर का शव बरामद किया गया है. शिमला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को धर्मशाला शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. शिमला के अन्नाडेल में फ्लैट में रहने वाला निखिल इसमें फेल हो गया. शिमला पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि चार मई को…
Read Moreसिरमौर में लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे और आपसी एकता का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। जिले में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का सिलसिला जारी है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाना पंचायत के बाद अब पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया को भी ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया है। ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीणों ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एकजुटता का परिचय दिया। यह बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान…
Read Moreपठानकोट में चिट्टे के साथ 6 लोग गिरफ्तार, महिला समेत कांगड़ा के 4 आरोपी शामिल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पठानकोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.73 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ‘चार मरला क्वार्टर’ इलाके में स्थित एक घर में दबिश देकर की है। जानकारी के अनुसार पठानकोट पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ‘चार मरला क्वार्टर’ स्थित एक घर में कुछ संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं और वहां नशीले पदार्थों का कारोबार चल…
Read More