22 C
New York
Saturday, October 3, 2026

Buy now

Himachal: पहले शादी के झांसे में ली युवती…फिर शोषण करने के बाद मुकरा युवक! केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर पुलिस थाने में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंडी जिले के जोगिंद्रनगर तहसील निवासी युवक ने उससे शादी करने का वायदा किया था। शादी के इसी कथित वायदे और विश्वास के आधार पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी अपने वायदे से मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जोगिंद्रनगर पुलिस थाना का दरवाजा खटखटाया और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

जोगिंद्रनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles